Haldwani: कमरे में नग्न अवस्था में मिला कर्मचारी का शव, NCIT कंपनी के कार्यालय में था कार्यरत; जानें मामला
हल्द्वानी के कीर्ति विहार गली नंबर दो श्यामपुर ऋषिकेश निवासी ईशान तिवारी (36) का शव शनिवार दोपहर घर में नग्न अवस्था में अचेत मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक कोठगादाम में परीक्षा कराने वाली कंपनी में कार्यरत था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी के कीर्ति विहार गली नंबर दो श्यामपुर ऋषिकेश निवासी ईशान तिवारी (36) का शव शनिवार दोपहर घर में नग्न अवस्था में अचेत मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक कोठगादाम में परीक्षा कराने वाली कंपनी में कार्यरत था।
शुक्रवार को ईशान कंपनी के अल्मोड़ा स्थित कार्यालय से लौटा था। शनिवार को जब वह काफी देर तक ऑफिस नहीं आया तो कई बार कॉल और व्हाट्सएप मैसेज किए लेकिन कोई जबाव नहीं मिला। इस पर उसे देखने के लिए कमरे में पहुंचा। ईशान बाथरूम में नग्न अवस्था में जमीन पर पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को 108 एंबुलेंस से एसटीएच भिजवाया जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि रविवार को ईशान के परिजन हल्द्वानी पहुंचे जिन्हें पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया।
दुकान के बाथरूम में पड़ा मिला दुकानदार का शव
हल्द्वानी में आरटीओ कार्यालय के सामने किराना दुकान संचालक शंकर सिंह बिष्ट (62) का शव दुकान के ही बाथरूम के बाहर पड़ा मिला। परिजन उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मूल रानीखेत सचगोड़ी निवासी शंकर सिंह बिष्ट कई वर्षों से परिवार के साथ हल्द्वानी में रह रहे थे। घर के पास ही उनकी दुकान थी। जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर उनकी तबीयत खराब हुई। वह दवा लेकर भी आए। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजन रात करीब नौ बजे उन्हें दुकान में देखने पहुंचे। इस दौरान बाथरूम के बाहर बुजुर्ग का शव पड़ा था। उधर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।