फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Medical store locked for selling drug capsules and injections

Udham Singh Nagar News: नशे के कैप्सूल-इंजेक्शन बेचने के आरोप में मेडिकल स्टोर पर जड़ा ताला

Sun, 14 Jul 2024 04:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 14 Jul 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Medical store locked for selling drug capsules and injections
काशीपुर के मोहल्ला कानूनगोयान में ड्रग्स इंस्पेक्टर द्वारा बंद किया गया मेडिकल स्टोर।
काशीपुर। घनी आबादी के बीच एक मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा नशे के इंजेक्शन व कैप्सूल बेचने का आरोप लगाने पर वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ने जांच-पड़ताल कर स्टोर को बंद करा दिया। साथ ही लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की है।
विज्ञापन

खाद्य संरक्षा औषधि प्रशासन के वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार ने मोहल्ला कानूनगोयान के लोगों की शिकायत पर मोहल्ले में स्थित सिंह मेडिकोज पर छापा मारा। क्षेत्रवासियों का आरोप था कि सिंह मेडिकोज संचालक नशे के कैप्सूल व इंजेक्शन बेचता है। ड्रग्स इंस्पेक्टर ने जांच-पड़ताल के दौरान पाया कि मेडिकल स्टोर संचालक दलविंदर सिंह को होल सेल का लाइसेंस मिला है, जबकि वह रिटेल सेल कर रहा था। साथ ही बिना किसी सूचना के उसने मेडिकल स्टोर का स्थान परिवर्तित कर दिया था। जबकि नियमानुसार तीन महीने पहले विभाग को सूचना दी जाती है। साथ ही मोहल्लेवासियों का जो आरोप था, वह भी जानकारी करने पर सही पाया गया। उन्होंने बताया मेडिकल स्टोर पर विभाग ने अपने ताले लगा दिए हैं, सील नहीं किया है। साथ ही लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन


बीती 9 जुलाई को क्षेत्रवासियों ने मेडिकल स्टोर संचालक पर दुकान से नशे के कैप्सूल व इंजेक्शन बेचने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा था। हंगामा की सूचना मिलने पर पहुंचे कटोराताल चौकी प्रभारी विपुल जोशी को लोगों ने ज्ञापन सौंपकर मेडिकल स्टोर बंद कराने की मांग की थी। इससे पहले सात जुलाई को भी मोहल्लेवासियों ने सीएमओ को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed