फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Fire broke out in huts near banbhoolpura haldwani

Haldwani: बनभूलपुरा के पास बनी झोपड़ियों में लगी आग, देर रात मची चीख-पुकार; घटना के वक्त सो रहे थे सभी परिवार

Sat, 20 Apr 2024 11:33 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 20 Apr 2024 11:33 AM IST
सार

Haldwani: बनभूलपुरा के पास शुक्रवार देर रात 15 से अधिक झोपड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पांच फायर टेंडर की मदद से आग पर दो घंटे बाद काबू पाया जा सका। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Fire broke out in huts near banbhoolpura haldwani
झोपड़ियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनभूलपुरा में चिराग अली शाह बाबा की दरगाह के पास शुक्रवार देर रात 15 से अधिक झोपड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पांच फायर टेंडर की मदद से आग पर दो घंटे बाद काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


घटना रात करीब 12 बजे की है। लोग झोपड़ी में सो रहे थे। अचानक एक झोपड़ी में आग लगने से चीख पुकार मची तो लोग जगकर बाहर की ओर दौड़े। आग एक-एक कर अन्य झोपड़ियों को भी अपने आगोश में लेने लगी। लोग आग को बुझाते रहे लेकिन एक घंटे में आग ने 15 से अधिक झोपड़ियों को जद में ले लिया। लोगों ने एक झोपड़ी को तोड़कर आग को आगे बढ़ने से रोका। लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने एक-एक कर पांच फायर टेंडर बुलाए। बता दें कि चिराग अली शाह बाबा दरगाह के पास झोपड़ पट्टियां हैं यहां 150 से अधिक झोपड़ियां हैं।
विज्ञापन

 
ये पढ़ें- Election 2024: बनभूलपुरा में बवाल का नहीं दिखा असर, हिंसा के बीच भी खूब पड़े वोट; इस मुद्दे पर किया मतदान
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Uttarakhand News: Fire broke out in huts near banbhoolpura haldwani
झोपड़ियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
पीड़ितों का दर्द
राज मिस्त्री का काम करने वाले कालू ने बताया कि उसकी 25 हजार की नगदी, बिस्तर, कपड़ा, बर्तन जल गए। पड़ोसी अनवर, सैलून, मुन्न, मोबीन ने बताया कि उनका भी सभी सामान जल गया। खाने-पीने का सामान भी नहीं बचा।

सिलिंडर फंटने से बचे
झोपड़ी में लोगों के पास गैस सिलिंडर भी थे। आग लगने के बाद लोगों ने सबसे पहले अपने सिलिंडर ही बाहर निकाले। इससे सिलिंडर फंटने से बच गए। हालांकि आग इतनी विकराल थी कि लोग अपना सामान तक बाहर नहीं निकाल पाए।
 

बच्चे भी सोए थे झोपड़ी में
झोपड़पट्टी में कई बच्चे हैं। आग लगने पर हल्ला होने के कारण लोग जाग गए। वह अपने बच्चों को बाहर ले आए।

आग किन कारणों से लगी अभी इसका पता नहीं चल पाया है। शनिवार को ही कारण और आग से हुए नुकसान का सही आकलन के बारे में जानकारी हो पाएगी। -गौरव किरार, सीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed