फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Death of a man who went to steal in a warehouse in Nanakmatta

Uttarakhand: गोदाम में चोरी करने गया था युवक, गार्ड ने मारी गोली, इलाज के दौरान मौत; मुकदमा दर्ज

Thu, 01 Feb 2024 07:47 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 01 Feb 2024 07:47 PM IST
सार

तीन दिन पहले नानकमत्ता स्थित गैस गोदाम में चोरी करने गए युवक को गार्ड ने गोली मार दी थी। पहले युवक को खटीमा भर्ती कराया। यहां तबियत बिगड़ने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। यहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Death of a man who went to steal in a warehouse in Nanakmatta
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

 

विज्ञापन

तीन दिन पहले नानकमत्ता स्थित गैस गोदाम में चोरी करने गए युवक को गार्ड ने गोली मार दी थी। पहले युवक को खटीमा भर्ती कराया। यहां तबियत बिगड़ने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। यहां उसकी मौत हो गई। उधर अज्ञात में उसका शव मोर्चरी में रखवाया गया था। युवक के भाई ने उसकी पहचान की। मेडिकल चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। इस मामले में नानकमत्ता थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

ऊधमसिंह नगर के नानकमत्ता स्थित गड़ी पट्टी निवासी कुलदीप सिंह (38) 28 जनवरी की रात गोली लगने से घायल हुआ था। नानकमत्ता थाने के एसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि कुलदीप पर तिरुपति भारत गैस ग्रामीण वितरण के गोदाम में घुसकर चोरी करने का आरोप था।

विज्ञापन

गैस गोदाम के सुरक्षा गार्ड परशुराम की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि कुलदीप गोदाम में घुसकर दो सिलेंडर चोरी कर ले जा रहा था। जब उसे रोका गया तो उसने गार्ड पर लाठी से हमला किया। खुद के बचाव में सुरक्षा गार्ड ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। इससे कुलदीप घायल हो गया था। पहले उसे खटीमा ले जाया गया। वहां से उसे एसटीएच रेफर कर दिया था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, खेत में घास काटने गई थी किशोरी; आरोपी गिरफ्तार

युवक का पता नहीं चलने पर उसे लावारिस में मोर्चरी रखवा दिया गया था। एक फरवरी को उसके भाई ने मृतक की पहचान की। इसके बाद मेडिकल चौकी ने पंचनामा भरकर वीडियोग्राफी के साथ उसका पोस्टमार्टम कराया। मेडिकल चौकी इंचार्ज ने बताया कि कुलदीप के कूल्हे में गोली लगी थी। कहा कि शव को परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed