{"_id":"65bb5d6292833fb50f0289e3","slug":"uttarakhand-news-sof-12-year-old-minor-in-sitarganj-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, खेत में घास काटने गई थी किशोरी; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, खेत में घास काटने गई थी किशोरी; आरोपी गिरफ्तार
Thu, 01 Feb 2024 02:29 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 01 Feb 2024 02:29 PM IST
सार
सितारगंज के एक गांव में खेत में घास काटने गई 12 साल की नाबालिग के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को आपबीती बताई। इस पर किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
सितारगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत में घास काटने गई 12 साल की नाबालिग के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को आपबीती बताई। इस पर किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को दी तहरीर में किशोरी की मां ने बताया कि उनकी बेटी 30 जनवरी को दोपहर में करीब तीन बजे खेत में घास काटने गई थी। वहां खेत में नदीम ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और बाद में वह भाग गया। बेटी ने घर पहुंचकर माता-पिता को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand: पूर्व सैनिक के साथ हुआ कुछ ऐसा, देखने वाले रह गए दंग; पढ़ कर चौंक जाएंगे
विज्ञापन
इसके बाद माता-पिता बालिका को लेकर कोतवाली पहुंचे। कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि पुलिस ने बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।
सीओ ओम प्रकाश शर्मा का कहना है कि आरोपी नदीम को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।