फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Congress has not yet fielded candidates on two seats in uttarakhand

Uttarakhand: नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से टिकट की दौड़ में कांग्रेस के ये नेता सबसे आगे, जानें नाम

Tue, 19 Mar 2024 12:24 PM IST
हीरा मेहरा हरीश पांडेय, संवाद
हरीश पांडेय, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 19 Mar 2024 12:24 PM IST
सार

कांग्रेस नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी है। जबकि भाजपा ने इस मामले में मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली है। मंगलवार शाम को कांग्रेस नैनीताल-ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर सकती है। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Congress has not yet fielded candidates on two seats in uttarakhand
Congress - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

कांग्रेस आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी है। जबकि भाजपा ने इस मामले में मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली है। मंगलवार शाम को कांग्रेस नैनीताल-ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर सकती है। दिल्ली में मंगलवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है।

उधर कांग्रेस की राज्य समिति ने नैनीताल-लोकसभा सीट से चार दावेदारों के नाम भेजे हैं। इसमें भुवन कापड़ी, महेंद्र पाल, रणजीत रावत और प्रकाश जोशी के नाम हैं। अब देखना है कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति इन नामों में से किसी एक नाम पर मोहर लगाती है। या फिर किसी कद्दावर नेता को इस सीट से चुनाव लड़वाती है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- रामपुर तिराहा कांड: आरोपियों को सजा होने पर आंदोलनकारियों ने जताई खुशी, नेताओं को भी दंड मिलने की उम्मीद जगी

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दावेदारों के नाम इस कारण फाइनल किए हैं राज्य कमेटी ने-

  • भुवन कापड़ी: भुवन कापड़ी युवा नेता हैं। उनकी युवाओं में अच्छी पकड़ है। वह अभी खटीमा से विधायक हैं। विधानसभा चुनाव में उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी को हराया है। तराई में उनकी अच्छी पकड़ है।
  • महेंद्र पाल: महेंद्र पाल 1989 से 1991 और 2002 से 2004 तक नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे हैं। विधानसभा चुनाव में वह 2022 में रामनगर से चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि वह वहां कम अंतर से हारे हैं। इस कारण पार्टी ने उनका नाम केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजा है।
  • रणजीत रावत: रणजीत रावत सल्ट से दो बार विधायक रह चुके हैं। उनकी रामनगर विधानसभा क्षेत्र में भी अच्छी पकड़ है। उनकी विधायक और कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी पकड़ है। हालांकि वह 2022 के विधानसभा चुनाव सल्ट से हार चुके हैं।
  • प्रकाश जोशी: प्रकाश जोशी कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से 2012 व 2017 में चुनाव लड़ चुके हैं। प्रकाश दोनों ही बार भाजपा के बंशीधर भगत के हाथों मात खानी पड़ी थी। प्रकाश जोशी को राहुल टीम का माना जाता है। वह पूर्व में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को भी लड़ा सकती है चुनाव
कांग्रेस की केंद्रीय समिति नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा सकती है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का नैनीताल, भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अलावा तराई और भाबर में अच्छी पकड़ है। उनके विधायकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी अच्छे संबंध हैं। उनका बेटा संजीव नैनीताल विधानसभा सीट से विधायक रह चुका है। बाजपुर से वह खुद विधायक हैं। हालांकि यशपाल आर्य चुनाव लड़ने से मना कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने दावेदारी पेश नहीं कि है। पार्टी आलाकमान अगर टिकट देता है तो वह चुनाव लड़ेंगे।

इन्होंने भी पेश की है दावेदारी
नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से दीपक बल्यूटिया और डॉ. गणेश उपाध्याय ने भी दावेदारी पेश की है। हालांकि राज्य की चुनाव समिति ने इनके नाम की संस्तुति नहीं की है। दीपक बल्यूटिया इस समय कांग्रेस के अहम पद में हैं। वहीं डॉ. गणेश उपाध्याय पूर्व दर्जामंत्री रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed