{"_id":"65f929ddab738cfcd304e6c4","slug":"agitators-expressed-happiness-over-the-punishment-of-the-accused-in-rampur-tiraha-incident-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर तिराहा कांड: आरोपियों को सजा होने पर आंदोलनकारियों ने जताई खुशी, नेताओं को भी दंड मिलने की उम्मीद जगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर तिराहा कांड: आरोपियों को सजा होने पर आंदोलनकारियों ने जताई खुशी, नेताओं को भी दंड मिलने की उम्मीद जगी
Tue, 19 Mar 2024 11:36 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:36 AM IST
सार
रामपुर तिराहा कांड में दोषी पीएसी के दो सिपाहियों को आजीवन कारावास की सजा मिलने पर राज्य आंदोलनकारियों ने न्यायालय के फैसले की सराहना की है।
विज्ञापन
रामपुर तिराहा कांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य आंदोलन के दौरान दो अक्तूबर 1994 को चर्चित रामपुर तिराहा कांड में दोषी पीएसी के दो सिपाहियों को आजीवन कारावास की सजा मिलने पर राज्य आंदोलनकारियों ने न्यायालय के फैसले की सराहना की है। राज्य आंदोलनकारी विजय भट्ट ने बताया कि आंदोलन के समय उन्हें भी बरेली के नवाबगंज में रखा गया था। जो अधिकारी और नेता इस कांड में लिप्त थे, उन्हें भी जल्द सजा मिले।
विज्ञापन
राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक ने बताया कि लंबी लड़ाई के बाद फैसला आया है। इस कांड में अभी मुख्य किरदार जिन बड़े अधिकारियों ने निभाया है, उनको सजा मिले बिना राज्य आंदोलनकारियों को शांति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन