Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News Cheating mafia busted two days before SSC exam contract to pass made for 4 lakh Rupees

Uttarakhand: एसएससी की परीक्षा से दो दिन पहले नकल माफिया का भंडाफोड़, चार लाख में हुआ पास कराने का ठेका

Mon, 04 Aug 2025 11:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 Aug 2025 11:04 PM IST
सार

कुछ दिन पहले उन्हें नकल माफिया से संबंधित इनपुट मिला था। इसके आधार पर सॉल्वर गैंग को पकड़ने के लिए एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ नितिन लोहनी के नेतृत्व में एसओजी व हल्द्वानी कोतवाली पुलिस की टीम बनाई गई थी।

विज्ञापन
Uttarakhand News Cheating mafia busted two days before SSC exam contract to pass made for 4 lakh Rupees
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की छह अगस्त को होने वाली स्टेनोग्राफर की भर्ती परीक्षा में नकल कराने की साजिश रच रहे अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। रविवार रात हल्द्वानी के एक होटल से गैंग के नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड के रहने वाले हैं। इनके पास कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी मिले हैं।

विज्ञापन


एसएसपी पीएन मीणा ने सोमवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें नकल माफिया से संबंधित इनपुट मिला था। इसके आधार पर सॉल्वर गैंग को पकड़ने के लिए एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ नितिन लोहनी के नेतृत्व में एसओजी व हल्द्वानी कोतवाली पुलिस की टीम बनाई गई थी। टीम को सॉल्वर गैंग के सदस्यों के रामपुर रोड स्थित एक होटल में ठहरे होने की जानकारी मिली। इस पर रविवार रात टीम ने होटल में दबिश देकर कमरा नंबर 109 से नौ युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 11 मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

चार लाख में हुआ पास कराने का ठेका

एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि आरोपियों के पास से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं। मोबाइल पर व्हाट्सएप चैट से पता चला है कि आरोपी कई परीक्षार्थियों से संपर्क कर चार-चार लाख रुपये में परीक्षा पास कराने का ठेका ले चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: पूर्व विधायक चैंपियन की पत्नी रानी देवयानी से 47 लाख की ठगी, पिता-पुत्र समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

Trending Videos

ये आरोपी पुलिस गिरफ्त में

सुनील कुमार निवासी बामनोली थाना दोघट बागपत (यूपी), परविंदर कुमार निवासी ग्राम लोहारी थाना बड़ौत मेरठ (यूपी) व हाल निवासी शिव मंदिर कॉलोनी देहरादून, रमाकांत शर्मा उर्फ राहुल निवासी अहमदगढ़ जनपद बुलंदशहर (यूपी), अभिषेक कुमार निवासी ग्राम बढ़ार, सादाबाद जनपद हाथरस (यूपी), शिव सिंह निवासी ग्राम बढ़ार थाना सादाबाद जनपद हाथरस (यूपी), विशाल गिरी निवासी ग्राम कूंठखास थाना रोटा रोड जनपद मेरठ (यूपी) व हाल पता बेगमपुर खेतड़ी थाना बहादराबाद हरिद्वार, आफताब खान निवासी ग्राम कल्याणपुर तोड़ा थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर (यूपी), अरुण कुमार निवासी तुल्हेड़ी थाना मीरापुर जिला मुजफ्फरनगर और जसवीर सिंह निवासी ग्राम अस्थल बोहर, थाना अर्बन स्टेट जिला रोहतक व मूल निवासी ग्राम मुहाना जनपद जींद हरियाणा शामिल रहे।

ऑनलाइन होने वाली एसएससी की परीक्षा में आरोपी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के जरिये सेंधमारी करने वाले थे। मुजफ्फरनगर थाने में सुनील और मेरठ में परविंदर व जसवीर के खिलाफ पहले भी परीक्षा में नकल कराने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है।
- पीएन मीणा, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed