फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: A massive fire broke out in a shop in haldwani

Haldwani Fire Incident: कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; जांच में पुलिस

Tue, 06 Feb 2024 01:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 06 Feb 2024 01:33 PM IST
सार

हल्द्वानी के हीरानगर में एक कपड़े के शोरूम में अचानक आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: A massive fire broke out in a shop in haldwani
हल्द्वानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के हीरानगर स्थित एक कपड़े के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना पाकर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: चलती कार में गैंगरेप के मामले में आया नया मोड़, जानिए ये क्या बोल रही है पुलिस; चौंक जाएंगे आप

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

बता दें कि, हीरानगर स्थित वीनस ट्रेडर्स की दुकान दो मंजिल पर है। लोगों ने सुबह दुकान और गोदाम से धुआं निकलता देखा और इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed