{"_id":"653a26977130d11c11001c28","slug":"uttarakhand-mandi-parishad-president-anil-dabbu-warned-those-who-steal-revenue-in-the-market-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anil Dabbu: अलग अंदाज में दिखे अनिल डब्बू, मंडी में राजस्व चोरी करने वालों को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anil Dabbu: अलग अंदाज में दिखे अनिल डब्बू, मंडी में राजस्व चोरी करने वालों को दी चेतावनी
Thu, 26 Oct 2023 02:13 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 26 Oct 2023 02:13 PM IST
सार
उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ अनिल डब्बू (Anil Dabbu) मंडी की आय बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। 2 दिन पूर्व उन्होंने अधिकारियों को वार्निंग दी थी की मंडी में राजस्व चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ अनिल डब्बू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ अनिल डब्बू (Anil Dabbu) पूरी तरह एक्शन मूड में आ गए है। वह मंडी की आय बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। 2 दिन पूर्व उन्होंने अधिकारियों को वार्निंग दी थी की मंडी में राजस्व चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
इसी क्रम में उन्होंने आज सुबह मंडी में छापा मारकर दो ट्रैकों को पकड़ा दोनों ट्रक बीना मंडी शुल्क दिए मंडी परिसर में प्रवेश कर रहे थे अध्यक्ष ने दोनों ट्रकों पर मंडी शुल्क के अलावा चार गुना जुर्माना वसूल करने का आदेश दिया और भविष्य के लिए चेतावनी दी की अगली बार अगर पकड़े गए तो ट्रक माल समेत जब्त कर लिए जायेंगे। टैक्स चोरों को जेल भेजा जायेगा।
विज्ञापन
डॉक्टर डब्बू ने कहा की टेक्स चोरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी मंडी सचिव और एमडी को निर्देशित किया की हर हालत में मंडी के आय को दुगना कर किसानों के हित मे काम किया जाए। सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार यह प्रयास कर रहे हैं कि किसानों की आय दोगुनी कर किसानों के हित मे काम किया जाए। जिससे किसानों को उनकी उपज़ का सही मूल्य मिल सके।
विज्ञापन