फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand High Court seeks response from UKPSC

UK News: हाईकोर्ट ने यूकेपीएससी से मांगा जवाब, अधिकारी का नाम बताने के निर्देश; इन दो पदों पर भी उठे सवाल

Fri, 17 Oct 2025 10:58 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 17 Oct 2025 10:58 AM IST
सार

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने यूकेएसएससी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार अभियुक्त हाकम सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई की है। न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की पीठ ने इस मामले में सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

 

विज्ञापन
Uttarakhand High Court seeks response from UKPSC
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने यूकेएसएसएससी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्त हाकम सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।

विज्ञापन


मामले के अनुसार हाकम सिंह की ओर से हाईकोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र दायर कर कहा था कि इस मामले में झूठा फंसाया गया है उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं हैं और पुलिस ने बिना पर्याप्त जांच के उन्हें हिरासत में लिया है। सरकारी की ओर से कहा गया कि पेपर लीक जैसा गंभीर अपराध सामाजिक और शैक्षणिक व्यवस्था को प्रभावित करता है और इसकी जांच अभी प्रारंभिक चरण में है। कोर्ट ने सरकार को जवाब दाखिल करने के निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 10 नवंबर 2025 की तिथि नियत की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed