Uttarakhand Forest Fire: आग से धधक रहे जंगल, आंखों में जलन...सांस लेने की परेशानी लेकर अस्पताल पहुंच रहे लोग
Uttarakhand Forest Fire: नैनीताल के जंगलों में आग से जीना दुश्वार हो रहा है। लगातार आग की घटनाओं के चलते चारों तरफ धुआं फैल चुका है। वातावरण में धुंध के कारण आंखों में जलन व सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वनाग्नि के कारण वन्यीजवों से लेकर आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वातावरण में धुंध फैलने से सांस लेने में दिक्कत के साथ ही आंखों में जलन की समस्या बढ़ गई है।
नैनीताल के आसपास के क्षेत्रों के जंगलों में आग से जीना दुश्वार हो रहा है। लगातार आग की घटनाओं के चलते चारों तरफ धुआं फैल चुका है। वातावरण में धुंध के कारण आंखों में जलन व सांस लेने में दिक्कत हो रही है। फिलहाल वनाग्नि बढ़ने से धुंध से राहत मिलने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।
बीडी पांडे अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमएस दुग्ताल का कहना है कि अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में भारी दिक्कत हो सकती है। शुक्रवार को ऐसी दिक्कत लेकर करीब पांच मरीज पहुंचे। बताया कि धुएं से एलर्जी के साथ आंखों में जलन के अलावा हृदय रोगियों को दिक्कतें हो सकती हैं। इससे बचने के लिए चश्मे, मास्क का इस्तेमाल करें।
ये पढ़ें- Nainital Forest Fire: फिर आग की आगोश में पर्यटन नगरी, 16 घंटे तक धधकते रहे नैनीताल के जंगल; देखें तस्वीरें
आशियानों से गायब हुए पशु और पक्षी
जंगलों में आग के बाद पशु-पक्षी भी जान बचाने के लिए अपना आशियाने छोड़ रहे हैं। लंगूर, बंदर, घुरड़, कांकड़ समेत जंगली मुर्गियां भी आबादी की ओर रुख कर रही हैं। साथ ही भोजन की तलाश में भी पशु-पक्षी परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुए भी आबादी क्षेत्र में नजर आ रहे हैं।