फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Forest Fire: Forest fire started scaring people in Kumaon Uttarakhand

Uttarakhand Forest Fire: फैलती जा रही उत्तराखंड के जंगलों की आग, अब डराने लगी वनाग्नि; आसमान से बरस रही राख

Tue, 07 May 2024 12:42 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 07 May 2024 12:42 PM IST
सार

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग ने ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही अब शहरवासियों को डराना शुरू कर दिया है। धुएं से लोगों का दम फूलने लगा है और कई जगह आसमान से राख के कण गिर रहे हैं। अब तक प्रदेश में 1,144.85 हेक्टेयर जंगल जल चुका है। 
 

विज्ञापन
Uttarakhand Forest Fire: Forest fire started scaring people in Kumaon Uttarakhand
उत्तराखंड में जंगल की आग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रदेश के जंगलों में लगी आग ने ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही अब शहरवासियों को डराना शुरू कर दिया है। धुएं से लोगों का दम फूलने लगा है और कई जगह आसमान से राख के कण गिर रहे हैं। पर्यावरण में छाई धुंध से दृश्यता भी कम हो गई है। अब तक प्रदेश में 1,144.85 हेक्टेयर जंगल जल चुका है। कुमाऊं चार लोगों समेत पांच की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


सोमवार को कुमाऊं में दूनागिरि, सोमेश्वर,अस्कोट और बेतालघाट में जंगल धधकते रहे। द्वाराहाट में वनाग्नि ने 300 हेक्टेयर से अधिक दायरे में फैले दूनागिरि उद्यान को चपेट में ले लिया है। इससे फलदार पेड़ जल गए। हैं। सोमेश्वर, बागेश्वर के जंगलों में लगी आग से शहरी क्षेत्र का पूरा इलाका धुएं की चपेट में है। आग और धुएं से पर्यटक होटलों के भीतर कैद होकर रह गए हैं और पर्यटन कारोबार को भी बुरा असर पड़ा है। सीमांत जिले पिथौरागढ़ और चंपावत के जंगलों में आग लगी है। 300 फलदार समेत हजारों रुपये की कीमत के औषधीय पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो गए। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand Forest Fire: जब चलती गाड़ी पर गिरा जलता पेड़...जानें आगे क्या हुआ? दहशत में कटी 50 परिवारों की रात
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्मोड़ा शहर तक पहुंच गई जंगल की आग
अल्मोड़ा में जंंगल की आग शहरी क्षेत्र पांडे खोला तक पहुंच गई है। वन विभाग और दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हैं। सीमांत क्षेत्रों में धारा 144 लागू है। नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक के सीम, सिल्टोना के जंगल में लगी आग रविवार देर रात दो बजे आबादी क्षेत्र में पहुंच गई। 

रील बनाई

डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि कुछ लोगों की मानसिकता इतनी खराब हो चुकी है कि वो रील बनाने के लिए जंगल में आग लगा दे रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed