{"_id":"654bdaf9f0e9aab6bf0f6f74","slug":"uttarakhand-fondation-day-in-sheeshmahal-haldwani-haldwani-news-c-337-1-ha11001-3180-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: यो ताली ताल, यो गोरी छाल... पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: यो ताली ताल, यो गोरी छाल... पर झूमे दर्शक
Thu, 09 Nov 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। यो ताली ताल, यो गोरी छाल......आदि गीतों के साथ शीशमहल स्थित रामलीला मैदान में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आठवें उत्तराखंड महोत्सव का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने किया।
पहले सत्र में स्कूली बच्चों के बीच लोक नृत्य, लोक गायन, शंख बाजाओ और कुमाऊंनी बोली प्रतियोगिता हुई। पहले चरण के कार्यक्रम का उद्घाटन चेयरमैन जीएस रावत, भाजपा नेता हरीश पांडे और पार्षद अंजू जोशी ने किया। द्वितीय सत्र में शाम छह बजे से रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद लोकगायक जितेंद्र सिंह तोमक्याल, लोकगायिका प्रियंका चंद और नवीन पाठक के कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों पर दर्शक खूब झूमे। यहां आयोजन समिति अध्यक्ष निर्मला जोशी, गायत्री दुर्गापाल, हर्षित पालीवाल, पुष्पा सम्मल, निशा जोशी, हितेश जोशी, रजनीश जोशी आदि मौजूद रहे।