फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand faces Karnataka in Ranji Trophy

Nainital News: रणजी के रण में उत्तराखंड का कर्नाटक से सामना

Wed, 11 Feb 2026 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 11 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand faces Karnataka in Ranji Trophy
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। रणजी ट्रॉफी का 15 फरवरी को लखनऊ में प्रस्तावित सेमीफाइनल मैच बेहद खास होने वाला हैं। इस मुकाबले में उत्तराखंड के पास इतिहास बनाने का मौका है। पहली बार सेमीफाइनल खेल रही युवाओं से सजी उत्तराखंड की टीम का मुकाबला अनुभवी और सितारों से सजी केएल राहुल की कर्नाटक से होने वाला है। कर्नाटक ने मुंबई जैसी मजबूत टीम को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई है।
विज्ञापन



क्वार्टर फाइनल में झारखंड को एक पारी और छह रन से हराकर उत्तराखंड की टीम ने इतिहास रचा था। बल्लेबाज अवनीश सुधा, कप्तान कुनाल चंदेला और जगदीशा सूचिता के साथ ही गेंदबाज मयंक मिश्रा और अभय नेगी के शानदार प्रदर्शन ने टीम के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बांधे रखा है। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले हल्द्वानी के मयंक मिश्रा बल्लेबाजों के लिए चुनौती बने हुए हैं। उत्तराखंड में बतौर गेस्ट प्लेयर खेल रहे जगदीशा सूचिता अपने ही राज्य के खिलाफ खेलते दिखेंगे।
विज्ञापन


सितारों से सजी विपक्षी टीम
कर्नाटक की टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की भरमार है। इसमें इंडिया के टेस्ट टीम प्लेयर केएल राहुल, करुण नायर, मयंक अग्रवाल, देवदत्त पड्डिकल और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे नामचीन खिलाड़ी शामिल हैं। अब मुकाबला युवा बनाम अनुभव का रहने वाला है। प्रतियोगिता में दोनों टीमों के बीच यह पहली भिड़ंत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed