फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Board Result: 57 percent students failed in high school in Rainka Banbhoolpura

Uttarakhand Board Result: एक ऐसा स्कूल...जहां हाईस्कूल में 57 फीसदी छात्र फेल, ऐसा रहा हल्द्वानी का रिजल्ट

Sat, 04 May 2024 01:31 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 04 May 2024 01:31 PM IST
सार

हल्द्वानी विकासखंड के 34 राजकीय विद्यालयों में हाईस्कूल में सफलता प्रतिशत 84.98 और इंटर में 87.79 प्रतिशत रहा। राइंका बनभूलपुरा में हाईस्कूल में 57 प्रतिशत बच्चे फेल हो गए। यहां पंजीकृत 46 छात्रों में से 42 ने परीक्षा दी जिनमें 24 फेल हो गए।

विज्ञापन
Uttarakhand Board Result: 57 percent students failed in high school in Rainka Banbhoolpura
Uttarakhand Board Result 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

सुगम और शहरों में तैनाती के लिए जद्दोजहद के बजाय अध्यापक बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए मशक्कत करते तो परीक्षार्थियों का परिणाम बेहतर होता। इस बार उत्तराखंड बोर्ड में हाईस्कूल का परीक्षाफल 89.14 प्रतिशत और इंटर का 82.62 प्रतिशत रहा, जबकि हल्द्वानी विकासखंड के कई स्कूल का परीक्षा 50 फीसदी से भी कम रहा। 

विज्ञापन


हल्द्वानी विकासखंड के 34 राजकीय विद्यालयों में हाईस्कूल में सफलता प्रतिशत 84.98 और इंटर में 87.79 प्रतिशत रहा। राइंका बनभूलपुरा में हाईस्कूल में 57 प्रतिशत बच्चे फेल हो गए। यहां पंजीकृत 46 छात्रों में से 42 ने परीक्षा दी जिनमें 24 फेल हो गए। वर्ष 2023 में भी यहां रिजल्ट खराब रहा था। हाईस्कूल के 65 छात्रों में से 50 बच्चे फेल हो गए थे। वहीं इंटर में यहां सिर्फ आठ छात्र पंजीकृत हैं। इनमें से तीन छात्र फेल हो गए। इसी तरह राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ईसाईनगर में हाईस्कूल के 22 छात्रों में से 11 फेल हो गए। राउमावि धौलाखेड़ा में परीक्षा देने वाले 15 छात्रों में से सात छात्र फेल हो गए। 
विज्ञापन


राइंका हरिपुर जमन सिंह में 54 छात्रों ने हाईस्कूल की परीक्षा दी। इनमें 17 छात्र फेल हो गए। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तिवारी नगर में 35 में से 16 छात्राएं फेल हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur Crime: नशे का कारोबार करने वालों की खैर नहीं, पुलिस ने चलाया अभियान, स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
 

सम्मान सहित पास होने वालों में छात्राएं अव्वल 
विकासखंड के राजकीय स्कूलों में बोर्ड परीक्षा में सम्मान सहित पास होने वालों में छात्राओं का प्रतिशत 76 रहा। यहां हाईस्कूल में 147 छात्र-छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंकों से परीक्षा पास की। इनमें 102 छात्राएं और 45 छात्र शामिल हैं। यहां इंटरमीडिएट में 110 विद्यार्थी 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाए हैं। इनमें 95 छात्राएं और 15 छात्र शामिल हैं। हल्द्वानी विकासखंड के राजकीय स्कूलों में 537 विद्यार्थी हाईस्कूल में प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं। इनमें छात्राओं की संख्या 423 और छात्रों की संख्या 114 है। इसी तरह इंटर में 541 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से पास हुए। इनमें 454 छात्राएं और 87 छात्र शामिल हैं।

हाईस्कूल में 100 फीसदी रिजल्ट वाले स्कूल
राकउमावि जवाहर ज्योति, राउमावि मोटाहल्दू, जीजीआईसी चोरगलिया, आदर्श इंटर कॉलेज संजयनगर, श्री पूसिमोसि इंटर कॉलेज कुंवरपुर

इंटर में 100 फीसदी रिजल्ट वाले स्कूल
जीजीआईसी चोरगलिया और जीजीआईसी किशनपुर

हाईस्कूल में सबसे अधिक मेरिट देने वाले स्कूल 
राबाइंका धौलाखेड़ा में हाईस्कूल में सबसे अधिक 26 छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। यहां 128 छात्राओं में से 123 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं जिनमें 52 प्रथम श्रेणी से हैं। आदर्श इंटर कॉलेज संजयनगर में हाईस्कूल में 20 विद्यार्थी सम्मान सहित पास हुए। यहां हाईस्कूल के 60 विद्यार्थियों में से 36 ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की। जीआईसी दौलतपुर और जीजीआईसी हल्द्वानी में 15-15 विद्यार्थी सम्मान सहित पास हुए हैं। 

इंटर में सबसे अधिक मेरिट देने वाले स्कूल
राबाइंका हल्द्वानी में सबसे अधिक 29 छात्र मेरिट में आए हैं। यहां इंटर में पढ़ने वाली 218 छात्राओं में से 190 उत्तीर्ण हुई हैं जिनमें 121 छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई हैं। राबाइंका धौलाखेड़ा में 22 छात्राओं ने मेरिट में स्थान पाया है। यहां इंटर की 107 में से 101 छात्राएं उत्तीर्ण हुई और 64 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की। ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में 15 और खालसा नेबाइंका में 14 छात्राओं ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। 

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में हल्द्वानी ब्लॉक के अधिकतर स्कूलों का प्रदर्शन अच्छा रहा। जिन स्कूलों का प्रदर्शन खराब है, उसके कारणों की जांच करते हुए कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। 
- अंशुल बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी, हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed