फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Board Result 2025: High school student Jatin Joshi has secured first position in the state

Uttarakhand Board Result: हाईस्कूल में जतिन टॉपर...तो बहन भी मेरिट में, प्रतिभा ने इंटरमीडिएट में 25वां पाया

Sat, 19 Apr 2025 08:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 19 Apr 2025 08:28 PM IST
सार

हाईस्कूल के छात्र जतिन जोशी ने प्रदेश की मेरिट में 99.20 प्रतिशत के साथ पहला स्थान पाया है। इसी स्कूल में अध्ययनरत उनकी बहन प्रतिभा जोशी ने इंटर में 92 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में 25वां स्थान पाया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Board Result 2025: High school student Jatin Joshi has secured first position in the state
जतिन जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरगोविंद सुयाल स्कूल के हाईस्कूल के छात्र जतिन जोशी ने प्रदेश की मेरिट में 99.20 प्रतिशत के साथ पहला स्थान पाया है। इसी स्कूल में अध्ययनरत उनकी बहन प्रतिभा जोशी ने इंटर में 92 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में 25वां स्थान पाया है।

विज्ञापन

मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी जतिन का परिवार वर्तमान में हल्द्वानी शहर के कुसुमखेड़ा में किराये के मकान में रहता है। जतिन के पिता प्रकाश जोशी ठेकेदार और मां इंद्रा जोशी गृहिणी हैं। जतिन ने हिंदी में 100, अंग्रेजी में 98, गणित में 99, विज्ञान में 99, सामाजिक विज्ञान में 100 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं उनकी बहन प्रतिभा ने हिंदी में 93, गणित में 96, फिजिक्स में 85, केमेस्ट्री में 94 और अंग्रेजी में 92 अंक प्राप्त किए हैं।

विज्ञापन

प्रतिभा ने अपनी कामयाबी के लिए छोटे भाई को प्रेरणा स्रोत बताया। बोलीं, मैं देखती थी कि जतिन का ध्यान पढ़ाई पर ही रहता था। उसी से सीख मिली और इंटर में खूब जमकर मेहनत की। प्रतिभा सिविल सर्विसेज के जरिये देश सेवा करना चाहती हैं। दोनों ने माता-पिता के अलावा गुरुजनों को अपना आदर्श बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जतिन ने सोशल मीडिया से दूरी रख शतरंज से बढ़ाई एकाग्रता
जतिन का कहना है कि सोशल मीडिया में रुचि लेने से भटकाव की स्थिति बनती है। उन्होंने एकाग्रता के लिए शतरंज का सहारा लिया। भाई-बहन चार से पांच घंटा घर में पढ़ाई के अलावा शतरंज खेलने में रुचि रखते हैं। जतिन स्कूल से राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं।

जतिन ने कहा, छात्रों को एकाग्रता के साथ पढ़ाई करनी चाहिए और टीचर की देखरेख में पढ़ना चाहिए। सभी विषयों की अच्छी जानकारी तभी हो सकती है, जब मन से उन्हें पढ़ा जाए और समझा जाए। साथ ही स्कूल की गतिविधियों में भाग लेने से भी बौद्धिक विकास होता है। जतिन ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed