फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Board gives 5 percent relaxation in passing marks to differently-abled students

उत्तराखंड बोर्ड: दिव्यांगों को उत्तीर्णांक में पांच फीसदी की छूट, 254 परीक्षार्थियों को लाभ

Wed, 28 Oct 2026 11:37 AM IST
Heera अजीत प्रताप गोस्वामी
अजीत प्रताप गोस्वामी Published by: Heera Updated Wed, 28 Oct 2026 11:37 AM IST
सार

उत्तराखंड बोर्ड में दिव्यांग परीक्षार्थियों को उत्तीर्णांक में पांच फीसदी छूट मिलेगी, जिससे 254 परीक्षार्थियों को लाभ होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Board gives 5 percent relaxation in passing marks to differently-abled students
उत्तराखंड बोर्ड: दिव्यांगों को उत्तीर्णांक में पांच फीसदी की छूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हौसलों की उड़ान को अब अंकों की रियायत का सहारा मिलेगा। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल होने वाले दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए उत्तीर्णांक का पैमाना कुछ आसान होने जा रहा है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब दिव्यांग विद्यार्थियों को पास होने के लिए निर्धारित अंकों में पांच फीसदी की छूट मिलेगी। इसके तहत सामान्य परीक्षार्थियों के लिए 33 फीसदी के मुकाबले दिव्यांग परीक्षार्थी 28 फीसदी अंक हासिल कर उत्तीर्ण हो सकेंगे। इस नई व्यवस्था से इस साल पंजीकृत 254 दिव्यांग परीक्षार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

सूचरी की गई तैयार
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में कुल 2,09,425 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के 1,10,278 और इंटरमीडिएट के 99,147 परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड की ओर से तैयार सूची के अनुसार, हाईस्कूल में 143 और इंटरमीडिएट में 111 दिव्यांग परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इस तरह कुल 254 दिव्यांग विद्यार्थियों को उत्तीर्णांक में छूट की व्यवस्था का लाभ मिलने की उम्मीद है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने व्यवस्था को लागू करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड की ओर से 254 दिव्यांग परीक्षार्थियों की सूची भी तैयार कर ली गई है। इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए राज्य शिक्षा अधिनियम के विनियम-2009 के संबंधित उपनियमों में संशोधन प्रस्तावित है।

विज्ञापन

 

पिछले साल 199 दिव्यांग परीक्षार्थी हुए थे पास
बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 159 दिव्यांग परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी जिनमें से 116 उत्तीर्ण हुए थे। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में 113 दिव्यांग परीक्षार्थियों में से 83 विद्यार्थी सफल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट बैठक में दिव्यांग परीक्षार्थियों को पांच फीसदी की छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिव्यांग परीक्षार्थियों की सूची तैयार कर ली गई है। इस साल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में ही इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। -विनोद कुमार ढौंडियाल, सचिव, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed