फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand board examinations 2025 started from today

Board Exam: उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, प्रदेश के 1245 केंद्रों पर विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Fri, 21 Feb 2025 01:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 21 Feb 2025 01:20 PM IST
सार

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी।

विज्ञापन
Uttarakhand board examinations 2025 started from today
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। इसके लिए प्रदेश भर में 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिन पर 2,23,387 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल की हिन्दुस्तानी संगीत (मैलोडिक वादन) व टंकण (अंग्रेजी या हिंदी), इंटरमीडिएट के हिंदी विषय की परीक्षा होगी।

विज्ञापन

बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए 2,23,387 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था जिसमें हाईस्कूल के 1,13,688 और इंटर के 1,09,699 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। हाईस्कूल में 111420 संस्थागत, 2268 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। इंटर में 105298 संस्थागत, 4401 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


साथ ही प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व लिखित उत्तरपुस्तिकाओं को परीक्षा केंद्रों से संकलन केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की गई है। परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों को कोई भी इलेक्ट्रिक गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के आसपास के दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed