{"_id":"699a21972a2c6eeb340f8b56","slug":"uttarakhand-bar-elections-4358-votes-counted-so-far-nainital-news-c-8-hld1005-724513-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड बार चुनाव : अब तक गिने गए 4358 वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड बार चुनाव : अब तक गिने गए 4358 वोट
Sun, 22 Feb 2026 02:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड बार काउंसिल की 23 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए हुए मतदान के बाद शुक्रवार से नैनीताल क्लब में शुरू हुई मतों की गिनती शनिवार को भी जारी रही। कुल 12 हजार वोटों में से अब तक 4358 वोट गिने जा चुके हैं।
शनिवार को देहरादून के मतों की गिनती पूरी हुई जहां कुल 3818 वैध मत पड़े थे। इससे पूर्व शुक्रवार को अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, डीडीहाट के जिला व मुंसिफ न्यायालयों के प्रथम वरीयता मत गिने गए।
विज्ञापन
मतगणना अहमदाबाद से बुलाए गए विशेषज्ञ भवान सेठ कॉलेज ऑफ साइंसेज के प्रिंसिपल व गणितज्ञ प्रो. एचएस पटेल, रिटायर्ड प्रोफेसर बीपी ठक्कर आदि की देखरेख में की जा रही है।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव अधिकारी इलाहबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश राम औतार सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता बीडी उपाध्याय भी मतगणना स्थल पर मौजूद रहे। मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही। बार काउंसिल के प्रभारी सचिव विजय सिंह के अनुसार पहले चरण में सभी स्थानों के मतों के प्रथम वरीयता की गिनती होगी। इसके बाद क्रमशः द्वितीय वरीयता, तृतीय वरीयता, चतुर्थ वरीयता आदि की गिनती होगी। मतगणना अभी कई दिन तक चलने की संभावना है।