{"_id":"640cdfaf7584f240df0320d8","slug":"uttarakhand-bar-council-nomination-election-nainital-news-c-8-1-78884-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अध्यक्ष पद पर चार दावेदार हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अध्यक्ष पद पर चार दावेदार हुए
Sun, 12 Mar 2023 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 12 Mar 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को तीन और उपाध्यक्ष पद के लिए दो दावेदारों ने नामांकन किया है। हालांकि सोमवार को जांच के बाद ही प्रत्याशियों की सही संख्या सामने आ पाएगी।
उत्तराखंड बार काउंसिल के सदस्य सचिव और चुनाव अधिकारी मेहरबान सिंह कोरंगा ने बताया कि शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए अनिल पंडित, योगेंद्र सिंह तोमर और मनमोहन लांबा ने नामांकन किया। डॉ. महेंद्र सिंह पाल ने शुक्रवार को नामांकन किया था। उपाध्यक्ष पद पर शनिवार को कुलदीप सिंह और मुन्फैत अली ने नामांकन किया है। कोरंगा ने बताया कि बार काउंसिल की पंजीकरण समिति के लिए छह, अनुशासन समिति के लिए दस, कार्य समिति के लिए नौ, नियम समिति के लिए पांच, अधिवक्ता हित समिति के लिए पांच, कानूनी सहायता समिति के लिए पांच, रोल समिति के लिए नौ, अखिल भारतीय बार काउंसिल अधिवक्ता कल्याण समिति के लिए दो अधिवक्ताओं ने नामांकन कराया है। 14 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 18 मार्च को नाम वापसी और उसी दिन मतदान होगा। मतदान में बार काउंसिल के 20 सदस्य व हाईकोर्ट के महाधिवक्ता भाग लेंगे।