फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand and UP police held a meeting at the border.

Nainital News: उत्तराखंड-यूपी पुलिस ने सीमा पर की बैठक

Sat, 11 Jul 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 11 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand and UP police held a meeting at the border.
किच्छा। सावन माह में होने वाले कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए तैयारियां तेज होने लगी हैं। सुुरक्षित और शांत यात्रा संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई।
विज्ञापन

दोनों राज्यों के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और संभावित समस्याओं पर चर्चा की। शुक्रवार को बहेड़ी क्षेत्र के मुंडिया में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई पुलिस अधिकारी पहुंचे। पुलिस उपाधीक्षक भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान अक्सर कानून व्यवस्था की समस्या आती है।
विज्ञापन

बैठक में सीमावर्ती क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने आपस में बेहतर समन्वय बनाए रखने का निर्णय लिया। कांवड़ियों के बड़ी संख्या में आने पर यातायात को नियंत्रित करने की रूपरेखा प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय हुआ कि हर कांवड़ समूह के मुखिया का मोबाइल नंबर दोनों राज्यों के अधिकारियों के पास होगा। इससे किसी भी आपातस्थिति में त्वरित संपर्क स्थापित किया जा सकेगा। दोनों राज्यों की पुलिस एक-दूसरे की सीमा तक सुरक्षा ड्यूटी मुहैया कराएगी।
उन्होंने बताया कि दोनों राज्यों के कुछ अपराधी सीमावर्ती क्षेत्रों में छिपे हैं जिनकी सूची एक-दूसरे को सौंपी है। इस कदम से अपराधियों पर शिकंजा कसने में मदद मिलेगी।

बैठक में किच्छा कोतवाल रवि सैनी, सितारगंज के सुंदरम शर्मा, पुलभट्टा के प्रदीप मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक बहेड़ी अरुण कुमार, कोतवाल बहेड़ी दिनेश शर्मा रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed