{"_id":"39e9c737268faf1d618fd9bafe512380","slug":"utiiti-exam-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में 139765 परीक्षार्थियों ने दी यूटीईटी परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में 139765 परीक्षार्थियों ने दी यूटीईटी परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Thu, 30 Apr 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) की परीक्षाएं 25 शहरों के 208 केंद्रों में शांति पूर्वक संपन्न हो गई। प्रदेश में 1,46,567 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1,39,765 ने परीक्षा दी। 6802 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
बोर्ड सचिव डा. डीके मथेला ने बताया यूटीईटी प्रथम की परीक्षा में 72,468 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 70,815 ने परीक्षा दी, जबकि 1653 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं यूटीईटी द्वितीय में 74,099 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 68,950 ने परीक्षा दी। 5149 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया यूटीईटी का रिजल्ट बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट के बाद घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन