{"_id":"60578c4c8ebc3ed94a2184eb","slug":"utcl-cricket-final-in-banbasa-haldwani-news-hld419057622","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रथम यूटीसीएल ट्राफी मुस्कान इलेवन की झोली में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रथम यूटीसीएल ट्राफी मुस्कान इलेवन की झोली में
विज्ञापन
बनबसा में यूटीसीएल टूर्नामेंट की विजेता टीम ट्राफी व अतिथियों के साथ।
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। उत्तराखंड टेनिस क्रिकेट लीग (यूटीसीएल) टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जीत मुस्कान इलेवन ने ट्रॉफी और 51 हजार की नकद राशि अपने नाम की।
उपविजेता मनोज इलेवन को को मिले 25 हजार रुपये। मुख्य अतिथि खटीमा विधायक पुष्कर धामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट की।
रविवार को यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कैप्टन करम चंद मिनी स्टेडियम में आयोजित यूटीसीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मनोज इलेवन और मुस्कान इलेवन के बीच खेला गया।
पहले बल्लेबाजी कर मुस्कान इलेवन ने दिनेश के 95 रनों की बदौलत 214 रन बनाए। जवाब में मनोज इलेवन विक्की के नाबाद 98 रनों की मदद से 130 रन ही बना सकी।
मुस्कान इलेवन ने मैच 84 रनों से जीता। खड़क सिंह महर, श्याम सिंह दिगारी निर्णायक, अमित चंद, शुभम खड़ायत स्कोरर रहे। पूरन खड़ायत, जैक जौंसन ने आंखों देखा हाल सुनाया।
इस दौरान पूर्व नैनीताल सांसद महेंद्र सिह पाल, चंद परिवार फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश चंद, प्रदीप पाल, जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, शंकर लाल वर्मा, हेमा जोशी आदि ने पुरस्कार बांटे। आयोजक डीबी चंद ने आभार जताया।
विज्ञापन
यूटीसीएल टूर्नामेंट के समापन पर गायक हल्द्वानी निवासी जितेंद्र तोमक्याल और उनके साथियों ने शानदार लोकगीत सुनाकर समा बांध दिया। छोलिया नृत्य की प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे।