{"_id":"682509e251dae68d7a094ae6","slug":"usman-filed-a-bail-plea-hearing-on-may-17-nainital-news-c-8-1-bly1004-563716-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: उस्मान ने दाखिल की जमानत की अर्जी, सुनवाई 17 मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: उस्मान ने दाखिल की जमानत की अर्जी, सुनवाई 17 मई को
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में 12 वर्षीय नाबालिग बालिका से हुए दुष्कर्म के आरोपी ठेकेदार उस्मान की ओर से हल्द्वानी के पॉक्सो कोर्ट के समक्ष जमानत की अर्जी दायर की गई है। मामले की सुनवाई 17 मई को होगी।
उस्मान की ओर से हाईकोर्ट की अधिवक्ता मनीषा भंडारी ने पॉक्सो कोर्ट के समक्ष जमानत की अर्जी दायर की है। बता दें कि नैनीताल में बालिका के परिजनों की ओर से 30 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसमें उस्मान पर पूर्व में भी कई बार दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था। उस्मान को उसी शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद शहर में भारी तनाव फैल गया था और कई दिन तक धरना प्रदर्शन जारी रहे। बालिका को पुलिस अभिरक्षा में हल्द्वानी में रखा गया था। मामले में हाईकोर्ट ने भी विभिन्न दिशा निर्देश दिए थे। इस बीच उस्मान को हल्द्वानी की अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे उप कारागार भेज दिया गया था। तब से वह वहीं बंद है। जहां पुलिस उसके खिलाफ पुख्ता चार्जशीट तैयार करने में लगी है, वहीं अब उस्मान की ओर से अपनी जमानत के लिए अर्जी दाखिल कर दी गई है।