{"_id":"65b2d615cb1f6971430fc394","slug":"uproar-over-disconnection-of-stand-post-connection-nainital-news-c-238-1-shld1020-102574-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: स्टैंड पोस्ट का कनेक्शन काटने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: स्टैंड पोस्ट का कनेक्शन काटने पर हंगामा
Fri, 26 Jan 2024 03:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के हरिनगर क्षेत्र में जल संस्थान कर्मियों की ओर से सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट का कनेक्शन काटने पर स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद विभागीय कर्मी अन्य स्टैंड पोस्ट के कनेक्शन काटे बिन लौट गए।
बृहस्पतिवार को तल्लीताल हरिनगर क्षेत्र में तीन स्टैंड पोस्ट के कनेक्शन काटने के लिए विभागीय टीम पहुंची। हरिनगर में स्टैंड पोस्ट का कनेक्शन काटने पर स्थानीय लोग जमा हो गए। अन्य स्टैंड पोस्ट का कनेक्शन काटने की कार्रवाई पर लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों के हंगामें के बाद टीम बैरंग लौट गई। इसके बाद निवर्तमान सभासद रेखा आर्य के साथ स्थानीय लोग जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। कहा कि स्टैंड पोस्ट बंद होने से जरूरतमंदों को पानी नहीं मिल सकेगा। जल संस्थान के ईई विपिन चौहान का कहना है कि क्षेत्र में स्टैंड पोस्ट होने से लोग पानी का कनेक्शन नहीं ले रहे हैं। पर्यटक क्षेत्र को छोड़कर शहर में लगे 10 स्टैंड पोस्ट के कनेक्शन जल्द काट दिए जाएंगे।