फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uproar in police station over child molestation case, ultimatum given to police

Nainital News: बच्ची से छेड़छाड़ मामले में कोतवाली में हंगामा, पुलिस को दिया अल्टीमेटम

Wed, 11 Sep 2024 03:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 11 Sep 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Uproar in police station over child molestation case, ultimatum given to police
कोतवाली में प्रदर्शन करते क्षेत्रवासी।
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। मंगलवार देर शाम आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय लोगों और परिजनों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आरोपी के पिता एक पार्टी के बड़े नेता हैं, इसलिए पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन


सोमवार को शहर के एक अशासकीय स्कूल में कक्षा एलकेजी की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला आया था। महिला पुलिसकर्मी और बाल कल्याण समिति के सदस्य देर शाम तक बच्ची से बातचीत करते रहे लेकिन बच्ची कुछ नहीं बता सकी। सोमवार रात पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच भी कराई जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस को बच्ची की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिली थी। इसमें बच्ची अपने परिजन को घटना की जानकारी देते हुई सुनाई दे रही है। इस रिकॉर्डिंग में पीड़िता ने स्कूल के छात्र का जिक्र किया है।
विज्ञापन





मंगलवार को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया तो इससे बच्ची के परिजन और अन्य लोग भड़क उठे। उन्होंने देर शाम कोतवाली में जमकर हंगामा काटा। कहा कि पुलिस मामले में दबाव में काम कर रही है और आरोपी का पता होने के बाद भी अज्ञात के पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। स्कूल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज नहीं कराने से आक्रोश

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस ने बाल कल्याण समिति के सामने बच्ची के दो-दो बार बयान कराए लेकिन दबाव के चलते मजिस्ट्रेट के सामने बच्ची के 164 के बयान दर्ज नहीं कराए जिससे आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बुधवार को बच्ची के बयान दर्ज कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई नहीं होने पर बुधवार को कोतवाली का घेराव करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed