Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uproar again in MBPG college, clash with admission charge

एमबीपीजी कॉलेज में फिर हंगामा, प्रवेश प्रभारी से झड़प

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 03:23 AM IST
विज्ञापन
Uproar again in MBPG college, clash with admission charge
एमबीपीजी कॉलेज में हंगामें के चलते मौके पर पहुंची पुलिस व छात्रों के बीच भी बहस हुई। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर हंगामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को भी कॉलेज में हंगामा हुआ। एमकॉम प्रथम सेमेस्टर में एक छात्रा का प्रवेश न होने को लेकर एबीवीपी छात्रनेताओं की ऑनलाइन प्रवेश प्रभारी से धक्कामुक्की और झड़प हो गई। प्राचार्य कक्ष में भी हंगामा होने पर पुलिस बुलानी पड़ी। प्रवेश प्रभारी ने छात्रनेताओं पर गाली गलौज और हाथापाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो छात्रनेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे एबीवीपी के छात्रनेता कॉलेज में पहुंचे और एक छात्रा का एमकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश न होने पाने के बारे में ऑनलाइन प्रवेश कक्ष में मौजूद महिला कर्मचारी से पूछताछ करने लगे। प्रवेश प्रभारी डॉ. एसएन सिद्ध के मौजूद न होने पर वे भड़क गए। छात्रों की महिला कर्मचारी से बहस हो गई। इस बीच प्रवेश प्रभारी डॉ. सिद्ध भी पहुंच गए। उन्होंने दरवाजा बंद कर खिड़की से ही बात करने की बात कही तो छात्रनेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

प्रवेश प्रभारी डॉ. एसएन सिद्ध ने बताया कि जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो छात्रनेताओं ने दरवाजों पर लातें मारनी शुरू कर दीं। इस पर उन्हें बाहर आना पड़ा। प्रवेश प्रभारी का यह भी आरोप है कि देवेंद्र बिष्ट एवं मोहित ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर गालीगलौज कीं और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, धक्कामुक्की होने पर कर्मचारी अतुल जोशी ने छात्रों को अलग किया। हंगामा बढ़ने पर चीफ प्राक्टर डॉ. विनय विद्यालंकार, डॉ. शांति नयाल समेत तमाम प्राध्यापक और कर्मचारी वहां पहुंच गए। बाद में छात्रनेता हंगामा करते हुए प्राचार्य कक्ष में जा घुसे मगर प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने बात करने से इनकार कर दिया और कक्ष से बाहर निकल आए। इसी दौरान चीफ प्राक्टर ने भोटिया पड़ाव चौकी से पुलिस को बुला लिया। छात्र मोहित फर्त्याल ने आरोप गया कि प्रवेश प्रभारी ने वीडियो बनाने पर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और उसके साथ गालीगलौज की। पुलिस ने छात्रों को तहरीर देने की बात कहकर किसी तरह शांत किया।

एबीवीपी छात्रनेताओं ने प्रवेश प्रभारी हटाने की मांग उठाई
हल्द्वानी। एबीवीपी के जिला संयोजक देवेंद्र बिष्ट, कालेज इकाई अध्यक्ष सूरज रमोला आदि छात्रनेताओं ने प्राचार्य को ज्ञापन देकर ऑनलाइन प्रवेश प्रभारी डॉ. एसएन सिद्ध को हटाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रवेश समस्या का समाधान न होने पर जब प्रवेश प्रभारी के पास आते हैं तो उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed