{"_id":"6830dd387460ffe95b030e62","slug":"upcls-underground-cable-cut-by-jcb-haldwani-news-c-337-1-hld1039-122091-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जेसीबी से यूपीसीएल की अंडरग्राउंड केबल कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जेसीबी से यूपीसीएल की अंडरग्राउंड केबल कटी
विज्ञापन
हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड चौराहा पर जेसीबी से काम के दाैरान यूपीसीएल की अंडरग्राउंड केबल क्षतिग्रस्त हो गई। इससे सुभाषनगर बिजलीघर से कालाढूंगी रोड सब स्टेशन तक आ रही सप्लाई कट हो गई।
कालाढूंगी रोड पर बारिश के कारण हुए जलभराव के बाद नगर निगम प्रशासन बीते बृहस्पतिवार को यहां निकासी की व्यवस्था कर रहा था। नाले पर ह्यूम पाइप डालने थे। इसके लिए जेसीबी लगाई गई थी। इसी बीच जेसीबी से अंडरग्राउंड बिजली की लाइन कट गई। हालांकि बिजलीघर से वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर बिजली आपूर्ति सुचारु रही।
चार घंटे गुल रही बत्ती, इनवर्टर ठप
हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड चौराहा बिजलीघर से जुड़े हीरानगर फीडर की बिजली सप्लाई बृहस्पतिवार को घंटों बाधित रही। इस दौरान हीरानगर के दो हजार से अधिक उपभोक्ताओं के साथ ही ग्रामीण डिविजन की बत्ती भी गुल रही। जानकारी लेने पर पता चला कि उत्थान मंच के पास ट्रांसफार्मर पर ब्रेकर लगाने के लिए शटडाउन लिया था। दोपहर 12 बजे गुल हुई बिजली शाम चार बजे के बाद पूरी तरह बहाल हुई। इस दौरान लोगों के इनवर्टर भी जवाब दे गए। संवाद