फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Upanal employees have not received salary for five months

Nainital News: उपनल कर्मियों को पांच माह से नहीं मिला वेतन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Upanal employees have not received salary for five months

विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज के 659 कर्मचारियों को मार्च से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों को उधारी में जीवन यापन करना पड़ रहा है। ये सभी कर्मचारी ऑपरेशन थिएटर, लिपिकीय, वार्ड समेत कई जगह पर अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। अब तक सरकार पर कर्मचारियों के वेतन का भार 10 करोड़ तक पहुंच गया है। 15 से 20 साल से सेवाएं देते आ रहे उपनल कर्मियों का वेतन शासन स्तर से रोक दिया गया था। कहा गया कि जो भी भर्तियां हुई हैं, वह पूरी तरह से गलत हैं। इसके बाद उपनल कर्मियों ने कई दिनों तक प्रदर्शन किया। शासन ने पदों का सृजन होने के बाद ही वेतन आहरित करने की बात कही थी लेकिन पांच माह बीतने के बाद भी समस्या जस की तस है। उपनल कर्मी नीरज हेड़िया ने बताया कि कर्मचारी बेहद परेशान हैं और गंभीर आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं।



कर्मचारियों के वेतन की मांग के लिए दो-तीन बाद देहरादून हो आए हैं। शासन से कहा जा रहा है कि जब पद ही स्वीकृत नहीं थे तो पहले से वेतन क्यों दिया जा रहा था। फिलहाल इस मामले में कई दौर की बातचीत के बाद पांच महीने के वेतन को पुनर्नियोजन मद में डाला गया है। मामला वित्त विभाग के पास है। अंतिम कार्रवाई चल रही है। जल्द वेतन मिलने की उम्मीद है। - डॉ. अरुण जोशी, प्राचार्य
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed