फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   UP governor arrived at the private hotel Nainital

यूपी के राज्यपाल निजी प्रवास पर पहुंचे नैनीताल

Sun, 04 Oct 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नैनीताल। Updated Sun, 04 Oct 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन

 उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक शनिवार को 10 दिवसीय कार्यक्रम के तहत नैनीताल पहुंच गए हैं। वह 11 अक्तूबर तक प्रवास करेंगे। श्री नाइक के पहुंचने पर कुमाऊं आयुक्त एएस नयाल समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


तय कार्यक्रम के मुताबिक श्री नाइक को शाम चार बजे नैनीताल पहुंचना था, लेकिन कैलाखान स्थित आर्मी हैलीपैड क्षेत्र में लगे घने कोहरे के चलते उनका हैलीकाप्टर वहां नहीं उतर सका।
विज्ञापन


 इसके चलते वह हल्द्वानी सड़क मार्ग के माध्यम से शाम पौने छह बजे नैनीताल पहुंचे। यहां पहुंचने पर आयुक्त, डीआईजी पुष्कर सिंह सैलाल, डीएम दीपक रावत, एसएसपी सेंथिल अबुदई समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें गार्ड आफ आनर भी दिया गया। श्री नाइक ने पत्रकारों को बताया कि 22 जुलाई 2014 को उन्होंने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का पदभार ग्रहण किया। कार्य की व्यस्तता के चलते उन्होंने अब तक अवकाश भी नहीं लिया। वह छुट्टियां बिताने यहां आए हैं।

उन्होंने कहा कि पद की जिम्मेदारी के अनुरूप कार्य उनकी प्राथमिकता है। एनडीए सरकार में वह बतौर पेट्रोलियम मंत्री रहे।

इस दौरान पार्टी ने उन्हें संगठन में सुशासन का कार्य सौंपा। इसके बाद उन्होंने भाजपा शासित प्रदेशों में सरकार व संगठन के बीच सामंजस्य बनाने के प्रयास किए।


ग्रेटर नोएडा में एक परिवार को जिंदा जलाने की घटना के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह घटना प्रदेश नहीं वरन देश के लिए शर्मनाक है। यूपी के सीएम ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने भी इस बाबत सीएम से वार्ता की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed