फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Unopposed formation of student union in Ramgarh, Patlot, Betalghat

Nainital News: रामगढ़, पतलोट, बेतालघाट में छात्र संघ का निर्विरोध गठन

Sat, 27 Sep 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 27 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Unopposed formation of student union in Ramgarh, Patlot, Betalghat
भीमताल/गरमपानी/पतलोट(नैनीताल)। पतलोट, रामगढ़ और बेतालघाट के महाविद्यालयों में सभी पदों पर छात्र संघ का गठन निर्विरोध हो गया है। पंडित पूर्णानंद तिवारी राजकीय महाविद्यालय दोषापानी में कोषाध्यक्ष पद पर अमित कुमार, राहुल कुमार, विवि प्रतिनिधि में काजल आर्या, भावना बिष्ट, हेम चंद्र के बीच चुनाव होगा। अध्यक्ष गंगा नायक, उपाध्यक्ष रोशनी बिष्ट, उपाध्यक्ष छात्रा अंजू और सचिव पद गुंजन रैक्वाल निर्विरोध बने हैं।
विज्ञापन


रामगढ़ राजकीय महाविद्यालय में अध्यक्ष कोमल आर्या, उपाध्यक्ष दिव्या मेर, सचिव रीता आर्या, संयुक्त सचिव गरिमा आर्या, कोषाध्यक्ष सचिन कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। पतलोट राजकीय महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर एवीबीपी के हेमा, उपाध्यक्ष ममता मेहरा, छात्रा उपाध्यक्ष दीपा बर्गली, सचिव अंकिता महरा, संयुक्त सचिव माया आर्या, कोषाध्यक्ष पान सिंह, विवि प्रतिनिधि डौली और सांस्कृतिक सचिव मुन्नी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। बेतालघाट के शहीद श्री खेमचंद डौर्बी राजकीय महाविद्यालय में अध्यक्ष सुनील कुमार, छात्रा उपाध्यक्ष सुमन, सचिव नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष हिमानी बिष्ट और विवि प्रतिनिधि आरती निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। छात्र उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, संकाय प्रतिनिधि और संयुक्त सचिव पद पर किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed