{"_id":"67e5b961838bb6b73f016ff2","slug":"unknown-vehicle-car-friend-died-another-injured-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-106525-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, एक दोस्त की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, एक दोस्त की मौत, दूसरा गंभीर
Fri, 28 Mar 2025 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 28 Mar 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर से बैलपड़ाव की ओर जा रही कार को कंचनपुर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बृहस्पतिवार को हुए हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने कार सवार दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे का प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार पूछड़ी निवासी भरत घुघत्याल (48) पुत्र गोविंद सिंह अपने दोस्त पप्पू सैनी के साथ कार से बैलपड़ाव जा रहा था। हल्द्वानी-रामनगर मार्ग पर कंचनपुर छोई के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से कार में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप ससे घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया जहां भरत ने दम तोड़ दिया। पप्पू की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर टक्कर मारने वाले चालक का पता लगाया जाएगा। बताया गया कि मृतक का एक बेटा और दो बेटी हैं। वह पूजा पाठ कर परिवार का भरण पोषण करता था।