{"_id":"6647c93816dfa7a113002b24","slug":"university-constituted-a-committee-in-the-matter-of-question-paper-outside-the-syllabus-nainital-news-c-238-1-ntl1002-105211-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कुविवि ने पाठ्यक्रम से बाहर प्रश्न पत्र मामले में समिति गठित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कुविवि ने पाठ्यक्रम से बाहर प्रश्न पत्र मामले में समिति गठित की
Sat, 18 May 2024 02:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 18 May 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय से एमबीपीजी कॉलेज व महिला महाविद्यालय में एमकॉम चतुर्थ सेमेस्टर की बैंकिंग आपरेशंस विषय की परीक्षा में द्वितीय सेमेस्टर का प्रश्नपत्र मिलने के मामले में समिति गठित कर दी है। समिति में दो सदस्यीय विशेषज्ञ मामले की जांच करेंगे। कुविवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ.महेंद्र राणा ने बताया कि विवि की ओर से बीते दिवस ही इसमें एक्शन लेकर कार्यवाही शुरू की जा चुकी है।
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो.अतुल जोशी व सहायक कुलसचिव गोपनीय शमसेर सिंह की दो सदस्यी टीम गठित की जा चुकी है। प्रथम दृष्टया 70 फीसदी प्रश्न पत्र पाठ्यक्रम से तथा 30 फीसदी बाहर से होने की पुष्टि हुई है। हालांकि अब टीम की ओर से गहन जांच कर इसके हर बिंदु को परखा जाएगा। टीम की संस्तुति के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।