{"_id":"69485403e102937a6d0d24d3","slug":"uncontrolled-movement-of-dumpers-in-thari-village-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-2218-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: थारी गांव में बेलगाम डंपरों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: थारी गांव में बेलगाम डंपरों की आवाजाही
विज्ञापन
पीरूमदारा। रामनगर पीरूमदारा क्षेत्र के थारी गांव में नो एंट्री के समय भी डंपरों का संचालन हो रहा है। डंपरों की वजह से बच्चों के स्कूल की आवाजाही के दौरान हादसे का अंदेशा बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने इसके संबंध में कई बार पुलिस और प्रशासन से शिकायत की है लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
थारी की ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी ने कहा कि स्कूल के समय डंपरों के संचालन पर रोक की मांग प्रशासन से की जा चुकी है। इस संबंध में ज्ञापन भी दिया है लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। स्कूल समय में सड़कों पर बच्चों की भारी भीड़ होती है। नो एंट्री का बोर्ड लगा होने पर भी डंपर अंदर आ रहे हैं। ग्रामीण हीरा देवी, सुरेन्द्र सिंह और गुरमीत सिंह ने बताया डंपरों की तेज रफ्तार के कारण पूर्व में भी कई बच्चे हादसे के शिकार होते-होते बचे हैं। ग्राम प्रधान ने प्रशासन से नो एंट्री जोन में डंपरों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि नो एंट्री में डंपरों की आवाजाही पर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही एक वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जाएगा।