फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uncontrollable truck hits child, death

बेकाबू ट्रक ने बच्चे को टक्कर मारी, मौत 

Thu, 27 Apr 2017 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लालकुअां
अमर उजाला ब्यूरो लालकुअां Updated Thu, 27 Apr 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 सड़क किनारे खड़ी बाइक में अपने पापा का इंतजार कर रहे एक 15 वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ले टक्कर मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बच्चे को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से उसके घर में मातम छाया हुआ है।  
पुलिस के अनुसार बुधवार रात आठ बजे नगर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने अपने पिता के साथ बाइक में सवार होकर आए पंद्रह वर्षीय कृष्णा पुत्र प्रदीप गुप्ता को को पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के वक्त कृष्णा के पिता प्रदीप किसी काम से एक दुकान में गए थे और कृष्णा को बाइक के पास खड़ा कर गए। इसी दौरान में किच्छा की ओर से आए तेज गति से आ रहे ट्रक वाहन संख्या यूपी 25 सीटी 0694  ने बालक और बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने घायल कृष्णा को हल्द्वानी के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगर में व्यवसायी प्रदीप गुप्ता के इकलौते पुत्र कृष्णा की मौत की सूचना मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके घर में मातम छाया गया। पुलिस के अनुसार कृष्णा हल्द्वानी के क्वींस पब्लिक स्कूल में कक्षा दस का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed