{"_id":"64234e5c6f88acf48407998a","slug":"umesh-doval-memorial-ceremony-announcement-award-nainital-news-c-97-1-hld1029-44-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अतुल सती को मिलेगा उमेश डोभाल स्मृति सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अतुल सती को मिलेगा उमेश डोभाल स्मृति सम्मान
Wed, 29 Mar 2023 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 29 Mar 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। उमेश डोभाल स्मृति समारोह इस बार आठ और नौ अप्रैल को चमियाला (टिहरी) में होगा। इस वर्ष प्रतिष्ठित उमेश डोभाल स्मृति सम्मान जनसंघर्षों के माध्यम से लोक कल्याण के लिए समर्पित जोशीमठ बचाओ अभियान के संयोजक अतुल सती को दिया जाएगा जबकि उमेश डोभाल स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार टनकपुर के हिमांशु जोशी को मिलेगा।
उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को ऑनलाइन बैठक के बाद सम्मान और पुरस्कारों की घोषणा की गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष गोविंद पंत ''''राजू'''' ने बताया कि इस वर्ष-2023 का उमेश डोभाल स्मृति सम्मान अतुल सती (जोशीमठ) को दिया जाएगा। राजेंद्र ''''राजू'''' जन सरोकार सम्मान भवाली में शिप्रा कल्याण समिति के अध्यक्ष जगदीश नेगी को, गिरीश तिवारी ''''गिर्दा'''' सम्मान बागेश्वर के भास्कर भौर्याल को, उमेश डोभाल स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (इलेक्ट्राॅनिक मीडिया) चंपावत के कमलेश भट्ट को, उमेश डोभाल स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (सोशल मीडिया) के लिए देहरादून के जयदीप सकलानी को देने का निर्णय लिया है। बताया कि यह सभी सम्मान व पुरस्कार नौ अप्रैल को टिहरी में दिए जाएंगे। बैठक में ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष विमल नेगी, महासचिव आशीष नेगी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, डॉ. योगेश धस्माना, दिनेश डोभाल, रवि रावत, वीरेंद्र खंकरियाल, मनोहर चमोली, डॉ. कमलेश मिश्रा, नरेश नौडियाल, प्रदीप रावत, विनय शाह, सुभाष आर्य आदि शामिल थे।