फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ultrasound started in STH

एसटीएच में अल्ट्रासाउंड हुआ शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound started in STH
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू हो गई है। यह सुविधा करीब पांच महीने से बंद थी। सोमवार को 17 अल्ट्रासाउंड हुए।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज का रेडियोलॉजी विभाग एक चिकित्सक के भरोसे चल रहा था। ऐसे में केवल भर्ती मरीजों के अल्ट्रासाउंड ही हो पा रहे थे। करीब पांच महीने पहले संबंधित चिकित्सक की तीन साल की संविदा अवधि पूरी हो गई। ऐसे में डॉक्टर के न होने पर जांच बंद हो गई थी। बीच में दो बार संविदा पर डॉक्टरों के लिए इंटरव्यू हुए, लेकिन तैनाती नहीं हो सकी। ऐसे में लोगों को निजी क्षेत्र से भी अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा था। बहरहाल, अब चिकित्सक की कमी दूर हुई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीएस तितियाल ने बताया कि सीनियर रेजीडेंट पद पर डॉ. तपिस रायपा की तैनाती हुई है। इसके बाद से जांच प्रारंभ हुई है। पहले दिन 17 लोगों की जांच हुई है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में स्थायी चिकित्सक नहीं
हल्द्वानी। महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। यहां दो पद हैं जो लंबे समय से रिक्त हैं। वैकल्पिक व्यवस्था कर काम चलाया जा रहा है। बेस अस्पताल में भी केवल एक चिकित्सक हैं। यहां चिकित्सक के अवकाश पर जाने पर वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed