फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DM's directive to make all roads pothole-free by October 15.

Nainital News: 15 अक्तूबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के डीएम के निर्देश

Sat, 26 Sep 2026 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 26 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
DM's directive to make all roads pothole-free by October 15.
हल्द्वानी। डीएम ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को 15 अक्तूबर तक जिले की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जहां-जहां सड़कों पर मिट्टी अथवा निर्माण सामग्री है वहां तत्काल सफाई एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित हो ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो और दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।
विज्ञापन

शुक्रवार को यहां कैंप कार्यालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है और आने वाले समय में जिले में नागरिकों एवं पर्यटकों की आमद बढ़ेगी। ऐसे में सड़क एवं यातायात व्यवस्था बेहतर होना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

हिट एंड रन मामलों की भी समीक्षा में डीएम ने नियमानुसार मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने संबंधी प्रक्रिया में तेजी लाने, सड़क निर्माण एवं रखरखाव से जुड़े विभागों के अभियंताओं को सड़क की गुणवत्ता, जल निकासी, गड्ढों, मिट्टी एवं अन्य संभावित दुर्घटना कारकों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव से छह माह पहले बैंक खातों के लेनदेन पर भी रहेगी नजर
हल्द्वानी। जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां के तहत डीएम ललित मोहन रयाल ने जिले में व्यय संवेदनशील विधानसभा क्षेत्रों के चिह्नीकरण को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि अधिकारी चुनाव की संभावित तिथि से छह माह पूर्व बैंक खातों में होने वाले लेनदेन पर भी नजर रखेंगे। कैंप कार्यालय में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि व्यय संवेदनशील विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों एवं व्यय संवेदनशील पॉकेट्स का वास्तविकता से चिह्नीकरण किया जाए। पिछले दो विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के दौरान नकदी, शराब, नशीले पदार्थ, बहुमूल्य धातु एवं आभूषण आदि की अधिक मात्रा में हुई जब्ती को व्यय संवेदनशील क्षेत्रों के चिह्नीकरण में प्रमुख आधार के रूप में लिया जाए। निर्वाचन की घोषणा से पूर्व छह माह की अवधि में जहां मुद्रा की मांग में 20 प्रतिशत या उससे अधिक की वृद्धि प्रदर्शित होती है, ऐसी सूचना का उपयोग भी व्यय संवेदनशील विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की पहचान के लिए किया जाए।

जिले भर में चलाया जाए नशा मुक्ति अभियान
हल्द्वानी। डीएम के निर्देश पर एडीएम विवेक राय ने शुक्रवार को यहां नशा मुक्त भारत अभियान को प्रभावी बनाने के लिए बैठक की। उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए जरूरी है कि सभी को जागरूक किया जाए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर नशा मुक्ति एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ प्रत्येक गांव, वार्ड एवं क्षेत्र तक पहुंचाते हुए अधिक से अधिक लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed