फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ultimatum given to not work further if dues are not paid

Nainital News: बकाया नहीं देने पर आगे कार्य नहीं करने का दिया अल्टीमेटम

Fri, 05 Sep 2025 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 05 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Ultimatum given to not work further if dues are not paid
रामनगर। रामनगर के ईडीसी (ईको विकास समिति) सदस्यों को पिछले दो सालों से सीटीआर (कॉर्बेट टाइगर रिजर्व) की ओर से बजट उपलब्ध नहीं कराया गया है। उन्होंने बकाया नहीं देने पर आगे कार्य नहीं करने का अल्टीमेटम दिया है। बृहस्पतिवार को ईडीसी के 10 सदस्यों ने सीटीआर के निदेशक डॉ. साकेत बडोला से मुलाकात की। इस दौरान हिम्मतपुर डोटियाल के ईडीसी सदस्य ओमप्रकाश गौर ने बताया कि बीते दो सालों में हिम्मतपुर ब्लॉक, बासीटीला, सेमलखल्या, ढेला के 19 ईडीसी सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में 50 लाख रुपये से अधिक का कार्य करा चुके हैं लेकिन बीते दो सालों से सीटीआर की ओर से इनका भुगतान नहीं कराया गया है। उन्होंने कहा जल्द ही बकाया नहीं मिला तो वह आगे कार्य नहीं करेंगे। इस दौरान सुच्चा सिंह, जसवंत सिंह, सुखविंदर सिंह आदि मौजूद रहे। सीटीआर के निदेशक, डॉ. बडोला ने कहा कि ईडीसी सदस्यों को जल्द ही उनका बकाया दे दिया जाएगा। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed