{"_id":"56f04f7d4f1c1b0a1cf14d25","slug":"uk-talent-will-allow-talkies","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभाओं को मंच देगा यूके टाकीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभाओं को मंच देगा यूके टाकीज
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
Updated Tue, 22 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
आडिशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में सैकड़ों फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके गोगा कपूर की बेटी पायल गोगा कपूर अपने प्रोडक्शन हाउस यूके टाकीज के बैनर तले कुमाऊं मंडल के कलाकारों को मंच उपलब्ध कराएंगी ताकि वह अपनी प्रतिभा के बूते बॉलीवुड तक अपनी पहुंच बना सकें। इसके लिए अगले महीने कुमाऊं के विभिन्न शहरों में कलाकारों के चयन के लिए आडिशन लिए जाएंगे।
पायल इन दिनों आडिशन की संभावनाएं तलाशने के लिए नैनीताल पहुंची हैं। यहां हुई एक भेंट में उन्होंने बताया कि उनके पिता गोगा कपूर ने पांच सौ से अधिक हिंदी फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने बताया कि मुंबई में उनका अपना यूके टाकीज के नाम से फिल्म प्रोडक्शन हाउस है। पायल के साथ मूल रूप से नैनीताल निवासी फिल्म निर्देशक हर्षवर्धन सनवाल भी यहां पहुंचे हैं।
पायल और हर्ष ने बताया कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है लेकिन संसाधनों के अभाव और मंच उपलब्ध न होने के कारण पहाड़ की प्रतिभाएं मुंबई तक नहीं पहुंच पाती हैं। इसी को देखते हुए उन्होंने अपनी हिंदी फीचर फिल्म के लिए कुमाऊं के कलाकारों के चयन का फैसला लिया।
विज्ञापन
इसके लिए नवरात्र के मौके पर नैनीताल, रानीखेत, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, देहरादून, रामनगर, रूद्रपुर और पिथौरागढ़ में आडिशन लेंगे। हर्ष यूके टाकीज में पायल के पार्टनर के साथ ही मंगेतर भी हैं और जल्द ही परिणय सूत्र में भी बंधने वाले हैं। वार्ता के दौरान उनके साथ वचन सनवाल और अजय सनवाल आदि भी मौजूद थे।