फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   UK Lok Sabha Election Results: Ajay Bhatt said that he will solve people problems in nainital

Election 2024: जीत के बाद बोले अजय भट्ट- जनसमस्याओं को हल करने में नहीं छोड़ेंगे कसर...PM को लेकर बोली ऐसी बात

Tue, 04 Jun 2024 07:36 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 04 Jun 2024 07:36 PM IST
सार

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से दूसरी बार निर्वाचित सांसद अजय भट्ट का कहना है कि उनकी जीत से साबित हो गया है कि जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अटूट विश्वास है।

विज्ञापन
UK Lok Sabha Election Results: Ajay Bhatt said that he will solve people problems in nainital
अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से दूसरी बार निर्वाचित सांसद अजय भट्ट का कहना है कि उनकी जीत से साबित हो गया है कि जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अटूट विश्वास है। उन्होंने कहा कि तराई से लेकर पहाड़ की जनता ने उन्हें असीम प्रेम दिया और कार्यकर्ताओं ने जी तोड़ मेहनत कर मोदी जी के कार्यों को जनता तक पहुंचाया है। चुनाव परिणाम उसी का नतीजा है। कहा कि सांसद के रूप में दूसरी पारी में भी वह जनसमस्याओं को हल कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन

मतगणना के दौरान जब भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच लगभग तीन लाख से अधिक मतों का अंतर चल रहा था तभी सांसद अजय भट्ट एमबीपीजी कॉलेज पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि तराई से लेकर पहाड़ तक के लोगों ने उन्हें अपना असीम प्रेम दिया है। राज्य की पांचों सीटों पर भाजपा ने एक बार फिर से परचम लहराकर अपना पुराना रिकॉर्ड दोहराया है। एक सवाल के जवाब में भट्ट ने कहा कि कांग्रेस व उनके साथियों की नीति हमेशा ही हिट एंड रन की रही है। विपक्षी देश की जनता को अलग अलग मुद्दों पर बरगलाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लेने की बात आई तो इंडिया गठबंधन में शामिल कश्मीर के एक बड़े नेता ने तो यह तक कहा कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। कहा कि इनका संगठन केवल मोदी के खिलाफ अनर्गल बातें फैलाने वाला है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- UK Lok Sabha Election: नैनीताल सीट में कांग्रेस को झटका, भाजपा ने लहराया परचम, इतने वोट से जीते अजय भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष ने लड़ाने का काम किया
सांसद भट्ट ने कहा कि विपक्ष ने हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने का काम किया है। भाजपा जाति, धर्म, वर्ग और क्षेत्र को समान तवज्जो देकर और सभी को मिलाते हुए काम करती है। मोदी सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही है। पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कराया है। कभी किसी से उसका जाति-धर्म नहीं पूछा। वर्तमान में देश को एकता की जरूरत है। विपक्ष का कृत्य शर्मनाक रहा है। कहा कि भ्रम फैलाने वाले विपक्षी अस्थायी हैं जबकि नरेंद्र मोदी हिमालय की तरह धवल, गंगा की तरह पवित्र, पृथ्वी की तरह विशाल हृदय और देश-दुनिया के प्रति उच्च विचार रखने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed