{"_id":"5d2e2c168ebc3e6d243bb9d0","slug":"ucdf-chair-chair-in-danger-haldwani-news-hld3491860200","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूसीडीएफ के अध्यक्ष पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूसीडीएफ के अध्यक्ष पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
हल्द्वानी। राज्य सहकारी दुग्ध संघ की अध्यक्ष रेखा देवी की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है। रजिस्ट्रार की जांच में पाया गया कि रेखा देवी ने नियम विरुद्ध चुनाव लड़ा। निबंधक ने उन्हें और चमोली दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के सदस्यों को नोटिस भेजकर 25 जुलाई को साक्ष्यों के साथ अपना पक्ष रखने को कहा है। हालांकि रेखा देवी इस मामले को लेकर पहले ही कोर्ट जा चुकी हैं।
चमोली दुग्ध संघ से यूसीडीएफ की डेलीगेट चुनकर आईं रेखा देवी चुनाव के बाद यूसीडीएफ की अध्यक्ष बनीं। कुछ महीने पहले निबंधक के पास एक शिकायत आई थी जिसमें उनकी सदस्यता और चुनाव पर सवाल उठाए गए थे। निबंधक ने जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई।
अब निबंधक प्रकाश चंद्र ने रेखा देवी और चमोली दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के चार सदस्यों को धारा 477 के तहत नोटिस भेजा है। इस धारा के तहत निबंधक को शक्ति है कि वह संबंधित व्यक्ति को सुनवाई का अवसर देते हुए कार्रवाई कर सके। अब रेखा देवी का अनर्ह होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
ये है चुनाव लड़ने का नियम
हल्द्वानी। एक्ट के अनुसार दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का चुनाव वही लड़ सकता है जिसने साल में समिति को 180 दिन कम से कम 300 लीटर दूध दिया हो। अगर ऐसा नहीं हुआ होगा तो सदस्य चुनाव लड़ने और वोट देने के लिए अनर्ह होगा।
डेलीगेट रश्मि भी घोषित हो सकती हैं अनर्ह
हल्द्वानी। दुग्ध संघ लालकुआं की प्रबंध कमेटी की सदस्य रश्मि गरजोला का अनर्ह होना भी तय माना जा रहा है। शिकायत के बाद सहायक निदेशक भूपेंद्र बिष्ट ने जांच की। जांच में सामने आया कि रश्मि गरजोला ने भी 180 दिन और 300 लीटर दूध का मानक पूरा नहीं किया है।
चमोली दुग्ध संघ के सदस्यों की जांच करवाई गई थी। इसमें यूसीडीएफ अध्यक्ष रेखा देवी और चमोली दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के चार सदस्य अनर्ह पाए गए। अब 25 जुलाई को इन सभी को साक्ष्यों के साथ बुलाया गया है।
-प्रकाश चंद्र, निबंधक