फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two youths died, three injured in road accident

Nainital News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तीन घायल

Sat, 18 May 2024 02:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 18 May 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Two youths died, three injured in road accident
रामनगर (नैनीताल)। हल्द्वानी मार्ग पर नंदपुर गेरुआ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं घायल हो गईं। कार सवार हल्द्वानी से रामनगर आ रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर शवों को मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन


रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर शुक्रवार की रात नंदपुर गेरुआ के समय अज्ञात वाहन ने कार संख्या यूके-4एबी-0874 में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बैलपड़ाव चौकी पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं मृतकों के शव को एंबुलेंस से मोर्चरी भेजा। बैलपड़ाव चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज ने बताया मृतक नवाज खान (25) और सोनू उर्फ सन्नी (30) निवासी मंगल पड़ाव हल्द्वानी के रहने वाले थे। जबकि घायल मीनू, योगिता व रूपा की हालत गंभीर बनी हुई है। कार हल्द्वानी से रामनगर आ रही थी। दूसरी ओर रामनगर डिग्री कॉलेज के पास कार ने बाइक सवार अरमान व फैज निवासी गूलरघट्टी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए, जिनका रामनगर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed