फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two youths arrested with weapons

असलहों के साथ दो युवक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with weapons
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने नैनीताल रोड पर रविवार रात दो तमंचा और तीन कारतूस के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार गौरव उर्फ अक्कू के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा पहले से ही दर्ज है।
विज्ञापन

सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी के अनुसार कोतवाल हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल की टीम रविवार रात नैनीताल रोड पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोका। गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर वसुंधरा कॉलोनी धानमिल के पास और अमन कुमार जमरानी कॉलोनी दमुवाढूंगा निवासी के पास से 315 बोर के दो तमंचे मिले, जिस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। दोनों के पास से तीन कारतूस और मोबाइल भी बरामद किए। जांच में पता चला कि अक्कू ठाकुर के खिलाफ 27 अप्रैल 2020 को नवाबी रोड पर दीपक भोज के साथ मारपीट करने और पांच मार्च 2021 को कलावती चौराहे पर अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन

इनके अलावा अन्य कई मुकदमे भी अक्कू ठाकुर पर दर्ज है। पुुलिस का मानना है कि दोनों आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे थे लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed