{"_id":"6598584fb630c885430b5b76","slug":"two-youths-arrested-in-firing-case-nainital-news-c-240-1-shld1006-2341-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: फायरिंग के मामले में दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: फायरिंग के मामले में दो युवक गिरफ्तार
Sat, 06 Jan 2024 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
बेतालघाट(नैनीताल)। बेतालघाट क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात हवाई फायरिंग करने के मामले में कांस्टेबल की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में गिरफ्तारी से अमेल गांव के लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस पर झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है।
थाना पुलिस के अनुसार लोकेश और हेमंत बलोदी निवासी अमेल गांव की बृहस्पतिवार रात पुलिस कांस्टेबल लोकेश से विवाद हो गया। बहस के दौरान हेमंत ने हवाई फायरिंग कर दी। कांस्टेबल लोकेश की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। ज्येष्ठ प्रमुख गिरधर सिंह ने कहा कि पुलिस ने गलत कार्रवाई की है। भवाली सीओ नितिन लोहानी ने बताया कि दोनों पर फायरिंग करने पर मुकदमा दर्ज किया है।