फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two trees that were coming in the way of the Nainital Road widening project have been transplanted

Uttarakhand News: सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे दो पेड़ किए ट्रांसप्लांट, घंटों जाम से जूझे लोग

Sun, 28 Dec 2025 11:42 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 28 Dec 2025 11:42 AM IST
सार

नैनीताल रोड के चौड़ीकरण में बाधक बने दो पेड़ों को राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने शुक्रवार देर रात गंगापुर कब्डाल स्थित गोशाला के पास ट्रांसप्लांट करा दिया है। इन पेड़ों के शिफ्ट होने के बाद सड़क चौड़ीकरण के कार्य में तेजी आएगी।

विज्ञापन
Two trees that were coming in the way of the Nainital Road widening project have been transplanted
नैनीताल रोड, पॉलीशीट के निकट पलटे पेड़ से टकराया वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल रोड के चौड़ीकरण में बाधक बने दो पेड़ों को राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने शुक्रवार देर रात गंगापुर कब्डाल स्थित गोशाला के पास ट्रांसप्लांट करा दिया है। इन पेड़ों के शिफ्ट होने के बाद सड़क चौड़ीकरण के कार्य में तेजी आएगी।

विज्ञापन

जिला प्रशासन के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग पिछले एक वर्ष से नैनीताल रोड के चौड़ीकरण की कवायद कर रहा है। इस कार्य में अलग-अलग प्रजातियों के 39 पेड़ बाधक बन रहे थे जिन्हें काटने के बजाय प्रशासन ने ट्रांसप्लांट कराने की योजना बनाई। 37 पेड़ों को तो साल भर पहले ही ट्रांसप्लांट कर दिया गया था। कालूसिद्ध मंदिर और जजी क्षेत्र में चौधरी भवन के पास स्थित पीपल आदि के वर्षों पुराने दो पेड़ों को ट्रांसप्लांट नहीं किया जा सका था।

विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार ने बताया कि पेड़ों को ट्रांसप्लांट कराने के लिए दिल्ली की रोहित नर्सरी के साथ अनुबंध हुआ था। शुक्रवार रात नर्सरी के कर्मचारियों ने दोनों जगहों से पेड़ों को जड़ समेत उखाड़कर गंगापुर कब्डाल स्थित गोशाला के पास ट्रांसप्लांट कर दिया। तीन पेड़ों को छोड़कर शेष सभी पेड़ों की ट्रांसप्लांट करने की योजना सफल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed