फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two trees coming under the purview of road widening were transplanted.

Nainital News: सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे दो पेड़ किए ट्रांसप्लांट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two trees coming under the purview of road widening were transplanted.
हल्द्वानी। नैनीताल रोड के चौड़ीकरण में बाधक बने दो पेड़ों को राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने शुक्रवार देर रात गंगापुर कब्डाल स्थित गोशाला के पास ट्रांसप्लांट करा दिया है। इन पेड़ों के शिफ्ट होने के बाद सड़क चौड़ीकरण के कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग पिछले एक वर्ष से नैनीताल रोड के चौड़ीकरण की कवायद कर रहा है। इस कार्य में अलग-अलग प्रजातियों के 39 पेड़ बाधक बन रहे थे जिन्हें काटने के बजाय प्रशासन ने ट्रांसप्लांट कराने की योजना बनाई। 37 पेड़ों को तो साल भर पहले ही ट्रांसप्लांट कर दिया गया था। कालूसिद्ध मंदिर और जजी क्षेत्र में चौधरी भवन के पास स्थित पीपल आदि के वर्षों पुराने दो पेड़ों को ट्रांसप्लांट नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार ने बताया कि पेड़ों को ट्रांसप्लांट कराने के लिए दिल्ली की रोहित नर्सरी के साथ अनुबंध हुआ था। शुक्रवार रात नर्सरी के कर्मचारियों ने दोनों जगहों से पेड़ों को जड़ समेत उखाड़कर गंगापुर कब्डाल स्थित गोशाला के पास ट्रांसप्लांट कर दिया। तीन पेड़ों को छोड़कर शेष सभी पेड़ों की ट्रांसप्लांट करने की योजना सफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed