फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two teenagers die under suspicious circumstances

दो किशोरियों की संदिग्ध हालात में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers die under suspicious circumstances
हल्द्वानी/पहाड़पानी/भीमताल। पहाड़पानी के दिनी तल्ली गांव की दो किशोरियों की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

सुशीला तिवारी अस्पताल के अनुसार मंगलवार की रात 11 बजकर 50 मिनट पर पहाड़पानी के लोग दो किशोरियों को लेकर आए। दोनों बेहोश थीं। एक का नाम 16 वर्षीय मीनाक्षी आर्य और दूसरी का नाम 15 वर्षीय रोहणी था। जांच के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम करने के लिए पुलिस को फोन किया मगर दोनों के परिजन शवों को लेकर चले गए।
विज्ञापन

अस्पताल के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि दोनों की सांसें थम चुकी थीं। उधर, पदमपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. दीपक शर्मा और डॉ. पूनम ने बताया कि दोनों किशोरियों को रात 11 बजे 108 एंबुलेंस से लाया गया था। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed