{"_id":"5ef3b22d8ebc3e42cf7f228f","slug":"two-students-forcibly-entered-university-with-forms-nainital-news-hld3873857162","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि में जबरन घुसे दो छात्रों को प्रपत्रों के साथ धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि में जबरन घुसे दो छात्रों को प्रपत्रों के साथ धरा
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर परीक्षा नियंत्रक कक्ष में दो विद्यार्थियों पर नशे की हालत में कर्मचारियों से अभद्रता कर परीक्षा संबंधी गोपनीय प्रपत्र बिना अनुमति के उठाकर ले जाने का आरोप लगाया है। हालांकि इसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया। साथ ही लिखित रूप से माफी मंगवाई गई।
कुलसचिव खेमराज भट्ट ने बताया कि बुधवार को दो छात्र अनावश्यक रूप से विवि प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर पंजिका में पंजीकरण किए बिना दाखिल हो गए। साथ ही बिना अनुमति के परीक्षा नियंत्रक कक्ष से किसी अन्य छात्रा की अंकतालिका और परीक्षा संबंधी आवश्यक गोपनीय प्रपत्र उठाकर ले जाने लगे। परीक्षा नियंत्रक, उप परीक्षा नियंत्रक, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की ओर से उन्हें गोपनीय प्रपत्रों के साथ पकड़ लिया गया। घटना के समय दोनों विद्यार्थी नशे की हालत में पाए गए। इसके बाद विद्यार्थियों की ओर से लिखित रूप में माफी मांगी गई। इसके बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मामला संज्ञान में आने पर जांच की जाएगी।
विवि के भीतर दो छात्र नशे की हालत में पहुंचे थे। छात्रों के भविष्य को देखकर उनके अभिभावकों से बात कर उन छात्रों को लिखित माफी मंगवाकर छोड़ दिया गया है। भविष्य में ऐसी घटना पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
खेमराज भट्ट, कुलसचिव कुमाऊं विवि